फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दिहाड़े लाखों के गहने, हजारों की नगदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। राजपुरा के नजदीक गांव खानपुर बडिग में उस समय हड़कंप मच गया जब डेढ़ घंटे के अंतराल में दिन के उजाले में चोर दोपहर बाद एक घर में दाखिल होकर लाखों के गहनों के अलावा हजारों की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की वारदात के समय मकान मालकिन के अलावा उसकी बेटी किसी काम को लेकर शहर आए हुए थे, जब दोपहर के बाद वे घर पहुंचे तो चोरी की वारदात का पता चला।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर खेड़ी गंडिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
घर की मालकिन सतिंद्र कौर और उनकी बेटी कुलबीर कौर घर में रहती हैं। दोनों मां बेटी घर को ताले लगा किसी काम को लेकर राजपुरा आए थे। इस बीच चोर उसके घर का दरवाजा तोड़ अंदर घुस गए। अलमारी, बेड व अन्य जगहों की तलाशी लेने के बाद करीब तीस तोले सोने के अलावा हजारों की नकदी पर हाथ साफ करने के बाद फरार होने में सफल हो गए। जब सतिंद्र कौर और उनकी बेटी घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा देखा तो चोरी के अंदेशे पर घर में रखे सोने के गहनों के अलावा हजारों की नकदी चेक की तो सब गायब था। मामले की जानकारी मिलने पर खेड़ी गंडिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें