घरेलू कलह की वजह से एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना मूनक के गांव भाठूआ की है। मूनक पुलिस ने मृतक के ससुराल परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव भाठूआ निवासी किंदर सिंह ने पुलिस थाने में लिखवाई रिपोर्ट के मुताबिक उसका 30 वर्षीय भाई भिंदर सिंह का अपनी पत्नी गुरमीत कौर के साथ झगड़ा रहता था। रविवार की रात भी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और इसके बाद भिंदर सिंह अपने कमरे में चला गया।
देर रात जब उन्होंने जाकर देखा तो भिंदर सिंह ने फंदा लगाया हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी गुरमीत कौर, ससुर गुरचरण सिंह, साला दर्शन सिंह और उसकी पत्नी पालो कौर सभी निवासी बीरोके (मानसा) के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।