फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल सरकार के जंगलराज से दुखी हैं पंजाब वासीः कैप्टन

Tue, 27 Dec 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में छोटे साहिबजादों बाबा जोराबर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी को नमन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से शहीदी कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि छोटे साहिबजादों ने धर्म विरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला किया। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि बरगाड़ी में धार्मिक बेअदबी के मुख्य आरोपियों को काबू करने के लिए पंजाब सरकार फेल हो चुकी है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब की खेती, जवानी और व्यापार खत्म हो गया है। पंजाब की जवानी नशे की दलदल में फंसकर बर्बाद हो चुकी है। कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं। किसान और बेरोजगार सरकार के खिलाफ धरने कर रहे हैं। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि सुखबीर बादल का रेत, अनाज, शराब माफिया पर कब्जा हैं। 

नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में उन्होंने कहा कि जल्द वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस का पंजाब चुनावों में हिस्सा न लेने पर कैप्टन ने कहा पंजाब से एक बूंद पानी बाहर नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन


वहीं आप पार्टी पर उन्होंने कहा कि लोगों को समझ से मतदान करना होगा। टिकट न मिलने से कांग्रेस में मचे घमसान पर कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जहां हर घर को एक नौकरी मिलेगी वहीं नाराज टिकट के दावेदारों को अहम पद दिए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, विधायक कुलजीत सिंह नागरा, विधायक काका रणदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह जीपी, साधु सिंह धर्मसोत मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें