फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाई से रोकने पर गार्ड को बेसबाल से पीटा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। लड़ाई करने से रोकने पर तीन लड़कों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक सिक्योरिटी गार्ड पर मार देने की नीयत से फायर करने और फिर उसे बेसबाल के साथ पीटने का मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में बुरी तरह से घायल पीड़ित के बयान पर तीन को नामजद करने के अलावा सात अज्ञात खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों खिलाफ हत्या की कोशिश, लड़ाई-झगड़ा करने, मारपीट, धमकियां देने और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित परमिंदर सिंह निवासी गांव घनौड़ जट्टां जिला संगरूर ने पुलिस को बयान दिया है कि वह स्ट्रीट क्लब बियर बार के नजदीक बुक कैफे चौक भुपिंदरा रोड पर सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करता है। देर रात साढ़े 11 बजे वह ड्यूटी खत्म करके घर जाने लगा, तो क्लब के सामने तीन अज्ञात एक अन्य के साथ लड़ रहे थे। उसने और साथी सिक्योरिटी गार्ड कमल व बिल्ला ने उन्हें रोका, तो वह गाली-गलौच करने लगे। इस पर परमिंदर सिंह वहां से अपने मोटरसाइकिल पर 22 नंबर ब्रिज के पास पहुंचा, तो तीन कारों में आरोपी अभिजोत, फैजल खान, कमल समेत उनके साथी उसका पीछा करने लगे। इस पर उसने अपना मोटरसाइकिल तेज कर लिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से पिस्टल व रिवाल्वर से तीन फा
यर भी किए, लेकिन वह जान बचाता हुआ वरदान अस्पताल के बाहर पहुंचा। कार सवार आरोपियों ने उसे घेर लिया और उस पर बेसबाल के साथ हमला कर दिया। शोर मचाने पर अस्पताल से कुछ लोगों ने बाहर निकलकर उसे आरोपियों से बचाया और अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें