पटियाला में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय मजदूर संघ की ओर से डीसी दफ्तर के आगे जोरदार प्रदर्शन किया गया। संघ नें आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से पेश सातवें वेतन आयोग में कर्मचारियों को नजरअंदाज किया गया है। वेतन आयोग और एफडीआई के विरोध में अगस्त माह में हड़ताल करने का ऐलान किया गया।
मजदूर संघ नें शॉप एंड एसटैबलिशमेंट एक्ट को स्वीकारनें का विरोध किया तथा मांग की कि मिनिमम वेज 26 हजार रुपये किया जाए। संघ नेताओं ने कहा कि जब विपक्षी पार्टियों ने इस एक्ट का विरोध किया था, तो मंत्री ने विश्वास दिलाया था कि इसमें बदलाव करके एक्ट को दोबारा लाया जाएगा। लेकिन सरकार ने उसी को पेश करके वादाखिलाफी की है। बढ़ती महंगाई के विरोध में भी पंजाब व केंद्र सरकारों के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया जाएगा।
मांग की गई कि जो पे आयोग केंद्र सरकार की ओर से दिया गया है, पंजाब सरकार उसको तुरंत लागू करे। इस मौके पर जिला चेयरमैन पुश्पिंदर कुमार पाठक, उप प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, दफ्तर सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह, प्रेस सचिव परविंदर गोल्डी, प्रमोद चंद शर्मा, अजैब सिंह, टैक्निकल इंप्लाइज यूनियन नगर निगम से राजेश धीमान आदि पटियाला में शुक्रवार को डीसी दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन करते भारतीय मजदूर संघ के नुमाइंदे।