फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से परेशान लोगों ने सरहिंद-बस्सी रोड पर तीन घंटे लगाया जाम

Sun, 21 Aug 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
तलाणियां इलाके के बाहर सरहिंद-बस्सी रोड पर धरना देते लोग व संबोधित करते विधायक कुलजीत सिंह नागरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तलाणियां निवासियों ने पानी की निकासी और आसपास फैली गंदगी से परेशान होकर नगर काउंसिल सरहिंद के खिलाफ सरहिंद-बस्सी रोड पर तीन घंटे धरना देकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


धरने में कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह नागरा भी पहुंचे। इस दौरान नागरा ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान जो लोगों को कष्ट दिए हैं, उसका अब कांग्रेस सरकार बनने पर एक-एक करके जवाब लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि नगर काउंसिल के घटिया प्रबंधों के कारण ही शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

गंदे पानी की निकासी न होने के कारण पानी गलियों में जमा है और मच्छर मक्खी लोगों को काट रहे हैं लेकिन काउंसिल का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस मौके पर तलाणियां निवासी रणदेव सिंह देबी, मास्टर अजीत और अमरीक सिंह ने कहा कि तलाणियां में थोड़ी सी बरसात के साथ ही सड़कें पानी से भर जातीं हैं और स्कूली बच्चों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में प्रशासन को कई बार मांगपत्र भी दे चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं किया जा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें