फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैक की कमी के कारण दस ट्रेनें की रद्द

Fri, 12 Jun 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन अजीतवाल और जगरांव के बीच बुधवार रात मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक से उतरने के कारण लगभग दस किलोमीटर रेल पटरी क्षतिग्रस्त होने से शुक्रवार को फिरोजपुर से जालंधर, बठिंडा व लुधियाना जाने व आने वाली दस पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई। ट्रेनें रद्द किए जाने का कारण रैक की कमी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकतर रैक लुधियाना में खड़े हैं जो ट्रैक दुरुस्त न होने के कारण फिरोजपुर नहीं पहुंच सके। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को ट्रेन रद्द होने की सूचना नहीं होने के कारण यात्री स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे जब उन्हें पता चला कि ट्रेन रद्द हैं तो उन्हें अधिक किराया खर्च कर बसों पर लुधियाना, जालंधर व बठिंडा का सफर करना पड़ा।

रेल प्रशासन ने फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को फिरोजपुर-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन (74962) चलाई, जिसे सिर्फ मोगा तक चलाया उसे आगे लुधियाना के लिए रवाना नहीं किया।
विज्ञापन


इसके अलावा जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन (74933), फिरोजपुर-जालंधर ट्रेन (74938), फिरोजपुर-लुधियाना ट्रेन (54052), लुधियाना-फिरोजपुर ट्रेन (54051), लुधियाना-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन (74691), फिरोजपुर-लुधियाना ट्रेन (74614), फिरोजपुर-लुधियाना ट्रेन (54646), फिरोजपुर-बठिंडा ट्रेन (54662), बठिंडा-फिरोजपुर ट्रेन (54663), फिरोजपुर-जालंधर ट्रेन (54644) रद्द की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें