जिला परिषद कार्यालय में परिषद चेयरमैन जसवीर सिंह देओल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक
के दौरान चार पंचायत समितियों का कुल 6.10 करोड़ के करीब के बजट पास किए
गए। इसके अलावा हाउस की तरफ से विभिन्न योजनाओं वाटर सप्लाई और सैनिटेशन,
आईएवाई और 13वें वित्त आयोग के अलावा अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में एडीसी (विकास) विनोद कुमार गागट, प्रीतमहिंदर सिंह सहोता, रणजीत सिंह शेरगिल, सहित जिला परिषद के सदस्य मौजूद थे।