पटियाला के स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में वार्षिक दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स में डिग्रियां बांटते राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया और 500 स्टूडेंट्स को डिग्रियां बांटी।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने विद्यार्थियों की स्टैंड अप एवं स्टार्टअप इंडिया के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को केंद्र की स्कीमों के बारे में बताया व उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के बाद अपने समुदाय की सेवा करना भी अनिवार्य है।
महाराजा रणजीत सिंह पीटीयू के वीसी प्रोफेसर मोहनपाल ईशर, इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अश्वनी गर्ग, अध्यक्ष अशोक गर्ग, डायरेक्टर ग्रुप अरुणा भारद्वाज भी उपस्थित रहे। डायरेक्टर ग्रुप अरुणा भारद्वाज ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और इंस्टीट्यूट की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर 2015-16 की डिग्रियों से सम्मानित किया। समारोह के दौरान विद्यार्थी अपनी पुरानी कक्षाओं में भी गए व अपने पुराने अध्यापकों व मित्रों से भी मिले। अंत में विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाया और बोर्ड पर हस्ताक्षर करके अपनी यादों को सदा के लिए छोड़ दियाकर समारोह को यादगार बनाया।