फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मुकाबलों में स्टूडेंट ने दिखाया दम

Tue, 21 Feb 2017 03:50 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज में आयोजित खेल मुकाबलों में हिस्सा लेते स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी महिंदरा कालेज में 141वां खेल समारोह शुरू हो गया। मुख्य मेहमान एनआरआई अमरजीत सिंह मरवाहा ने कहा कि स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। 
विज्ञापन


प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद ने बताया कि कुछ कारणों से जिम के काम पर रोक लगा दी गई थी। अब 11 मार्च के बाद कालेज में आधुनिक तकनीक के साथ जिम बनाने का काम शुरू किया जाएगा। यह काम दो महीनों में पूरा हो जाएगा। पहले दिन हुए मुकाबलों में लड़कियों की गोला फेंक में बीए की रितु ने पहला, अवनीत कौर ने दूसरा, पुश्पिंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

वहीं 800 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष के दिलशाद खान ने पहला, रजिंदर सिंह एमए ने दूसरा, बीए के जोगा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के गोला फेंक मुकाबले में बीए के अंशुम चोपड़ा ने पहला, दविंदर सिंह ने दूसरा और संदीप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को मुख्य मेहमान ने सम्मानित किया। इस मौके पर अकाली उम्मीदवार एवं पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें