फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की खून के धब्बों से सनी कार मिली, फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला में घर से लापता एक युवक की खून के धब्बों से सनी कार बरामद होने से सनसनी फैल गई है। हालांकि युवक का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कार पटियाला के अर्बन इस्टेट इलाके में सरहिंद बाईपास के पुल से बरामद की गई है। जैसे ही कार बारे सूचना मिली, तुरंत मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे लापता युवक आसिफ के भाई ने बताया कि उसका भाई शनिवार रात करीब आठ बजे यह कहकर अपनी कार में घर से निकला था कि वह अपने दोस्त के साथ पार्टी के लिए जा रहा है, लेकिन बाद में वह घर नहीं लौटा। परिवार वालों के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
वहीं दूसरी तरफ मामले की जांच कर रहे डीएसपी सिटी टू मोहित अग्रवाल का कहना है कि लापता युवक पंचकूला में एक कार एजेंसी में काम करता है। शनिवार रात आठ बजे वह घर से निकला था, लेकिन बाद में वापस नहीं लौटा। उसकी कार तो खून के धब्बों से सनी मिली है, लेकिन इसमें कोई भी मौजूद नहीं था। कार की पिछली सीट समेत कार के बाहर भी खून के धब्बे लगे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें