फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखड़ कर रहे हैं वोटों की राजनीतिः सीएम

Fri, 08 Jul 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ में संगत दर्शन के दौरान समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार कहा कि कांग्रेस के प्रदेश सुनील जाखड़ पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि जाखड़ को यह तक नहीं पता हो कि एसवाईएल का केस कहां है। एसवाईएल का मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इस में प्रधानमंत्री या कोई और हस्तक्षेप नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने यह बातें उस ब्यान पर कही, जिसमें जाखड़ ने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री से मिलकर एसवाईएल का मसला हल करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादल शुक्रवार को रोपड़ विधान सभा हलके में संगत दर्शन करने के लिए आए थे। बादल यहां दो दिन संगत दर्शन कर लोगों की समस्यायें सुनेंगे और पंचायतों को ग्रांट बांटेंगे। संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जाखड़ वोटों की राजनीति के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि जाखड़ को भलीभांति पता है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा  गांधी ने उस समय के पंजाब के मुख्य मंत्री को एसवाईएल नहर खोदने के आदेश  दिए थे। उन्होंने निजी तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत सूबे की सीनियर कांग्रेसी लीडरशिप की हाजिरी में इस नहर का नींव पत्थर रखा था। 

मुख्यमंत्री बादल ने कहा आम आदमी पार्टी के मन में धार्मिक ग्रंथों का सम्मान एक कागज के बराबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी का यह काम माफी के योग्य नहीं है। बादल इस घटना के दोषियों विरुद्ध शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संभावित कानूनी कार्रवाई को जायज ठहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में कानून अपना रास्ता आप इख्तियार करेगा और सूबा सरकार ने पहले ही 'पंजाब पीनल कोड संशोधन बिल -2016 बनाया हुआ है। आप नेता सुखपाल खहरा की ओर से मुख्यमंत्री पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना बाबा बंदा सिंह बहादुर के बराबर करने के बयान पर बादल ने कहा कि मैं तो बाबा बंदा सिंह बहादुर के जूती के बराबर भी नहीं हूं। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर अमरजीत सिंह चावला, मुख्य मंत्री के विशेष प्रमुख सचिव एस करुणा राजू, डीसी करनेश शर्मा, एसएसपी वरिंदरपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


सफर-ए-शहादत मार्ग की नींव पत्थर रखा   
संगत दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री बादल ने सफर-ए-शहादत मार्ग की नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग बनाएगा। उन्होंने कहा कि रोपड़ जिले के कुमा भिश्ती से फतेहगढ़ साहिब तक मोरिंडा सड़क को मजबूत बनाना श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे और माता गुजरी जी को श्रद्धांजलि होगी। बादल ने कहा कि इस मार्ग के बारे में उन्हें फतेहगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी ने बताया था। इस पर उन्होंने काम शुरू कराया।

‘सीमेंट फैक्टरी से हो रही समस्या’
संगत दर्शन के दौरान गांव लोधीमाजरा में स्थानीय लोगों ने अंबुजा सीमेंट फैक्टरी के कारण आ रही मुश्किलों का मुद्दा मुख्यमंत्री के पास उठाया। लोगों ने फैक्टरी के प्रदूषण और इलाके के लोगों को नौकरी न देने की बातें कही। लोगो ने कहा कि फैक्टरी के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। फैक्टरी के नजदीकी गांवों में रहना मुश्किल हो गया है। इस पर मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर इसकी जांच कराने की बात कही। दो दिन में यह कमेटी अपना काम शुरू कर देगी। कमेटी में पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन, देहाती विकास पंचायत विभाग के डायरेक्टर, रोपड़ थर्मल प्लांट के चीफ इंजीनियर, जल सप्लाई और सैनिटेशन के चीफ इंजीनियर, ड्रेनेज के चीफ इंजीनियर, पावरकाम के चीफ इंजीनियर और रोपड़ के डिप्टी कमिश्नर को शामिल किया गया है। यह कमेटी इस मुद्दे पर समस्या के स्थायी हल के लिए अपने सुझाव देगी। 

‘भाई मैं वी बीमा नहीं करवाया’
मुख्यमंत्री बादल ने फसल बीमा योजना के एक सवाल पर कहा कि भाई मैं वी बीमा नहीं करवाया। उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि आप में से कितनों ने बीमा करवाया है। बादल ने किसान फसल बीमा योजना पर कहा कि यह योजना केंद्र की है और इसे केंद्र लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान के पास इतने पैसे नहीं है कि वह दो-तीन हजार रुपये बीमा की किश्त दे सके। बादल ने कहा कि जिस किसान का नुकसान हो, उसे पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। किसान बीमा की किश्त के पैसे नहीं दे सकता। इसका कोई हल करना चाहिए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें