फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम सीट विधानसभा पर पैराशूट प्रत्याशी सहन नहीं करेंगे कांग्रेसी

Mon, 19 Dec 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
congress - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सुनाम सीट के लिए कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन पार्टी हाईकमान से मिल रहे संकेत के आधार पर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने बगावत के संकेत पहले ही दे दिए हैं। सीट को किसी बाहरी नेता के हाथ में जाता देख यहां से टिकट के लोकल दावेदार एक मंच पर आ गए हैं। हालांकि अब तक सभी के दरम्यान छत्तीस का आंकड़ा रहता था। 
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान की ओर से सुनाम विधानसभा हलके से किसी बाहरी हलके के पार्टी नेता को टिकट देने की संभावना को देखते हुए स्थानीय स्तर के कांग्रेसी नेता (जोकि टिकट के दावेदार हैं) लामबंद हो गए हैं। सभी प्रबल दावेदारों ने रविवार को एकजुटता का परिचय देते हुए कांग्रेस हाईकमान को सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि सुनाम सीट से किसी बाहरी क्षेत्र से संबंधित प्रत्याशी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऐसा होने की सूरत में प्रत्याशी का डटकर विरोध किया जाएगा। पैराशूट के माध्यम से प्रत्याशी को उतारने की पार्टी की रणनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक कांग्रेस के नेता व पार्टी टिकट के दावेदार राजिंदर दीपा, नवदीप सिंह मोक्खा, हरिंदर सिंह लख्मीरवाला, जगदेव सिंह ने कहा कि लोकल नेताओं में से ही पार्टी किसी को प्रत्याशी घोषित करे।
विज्ञापन


अन्य बाहरी प्रत्याशी को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष को मांगपत्र भी सौंपा। बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, बलाक अध्यक्ष संजय गोयल व देहाती बलाक अध्यक्ष मुलखा सिंह कूनरां उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें