फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमलोह कांग्रेस सीट को लेकर बवाल बरकरार

Mon, 19 Dec 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
अमलोह में समर्थकों समेत रोड मार्च निकालते हुए जगमीत सिंह सहोता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा हलका अमलोह से कांग्रेस उम्मीदवार काका रणदीप सिंह के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी सदस्य जगमीत सिंह सहोता ने मुख्य चौक पर अपने समर्थकों के साथ रोड मार्च निकाला। इस मौके पर समर्थकों ने सहोता को चुनाव में उतरने और उनका साथ देने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर सुखदेव सिंह टिब्बी ने कहा कि कांग्रेस ने अमलोह हलके के सवा लाख लोगों का भरोसा तोड़ा है। वह जगमीत सिंह सहोता को चुनाव मैदान में देखना चाहते हैं। सहोता ने कहा कि पार्टी हाई कमान ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है क्योंकि चुनाव सर्वे उनके हक में थे।

उनको टिकट नहीं दी गई, अगर पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं बदला तो वह अमलोह से आजाद चुनाव लड़ सकते हैं। इस मौके पर सतप्रीत सिंह कलेर, कुलदीप चंद, प्रिंस बैंस, नरिंदर बंसल, मनदीप कुमार, डॉ. परमिंदर सिंह, जगमोहन सिंह बिट्टू, डॉ. हरप्रीत सिंह अमलोह, जसविंदर सिंह, धरमिंदर सिंह, प्रगट सिंह, जगजीत सिंह, तरनजीत सिंह, रविंदर कुमार, गौतम शर्मा, रूबी शर्मा और चमकौर सिंह उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें