आम आदमी पार्टी के प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल का बादल सरकार को पंजाब आना अच्छा नहीं लगता है।
बादल पंजाब को अपनी जागीर समझते हैं, यही वजह है कि आप नेता कर्णवीर टिवाना के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया है। छोटेपुर शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल पंजाब में आते हैं, तो सुरक्षा एजेंसियां नकारा हो जाती हैं। जिस महिला पत्रकार ने आप के सीनियर नेता कर्णवीर सिंह टिवाना के खिलाफ केस दर्र्ज कराया है, वह बादलों की सीधी चाल है।
पर्चे में लिखे नंबर पीबी 11 बीसी 0023 वाली गाड़ी आप के प्रदेश लीडर सुरिंदर सिंह अरोड़ा की है, जबकि जिस गाड़ी नंबर सीएच 01 एबी 9595 में केजरीवाल बैठे थे, वह गाड़ी टिवाना की है, जिसको टिवाना ही चला रहे थे। छोटेपुर ने आरोप लगाया कि महिला पत्रकार के मोबाइल फोन का रिकार्ड खंगालने से पता लग जाएगा कि उसकी फोन पर किस से बात होती रही है। साजिश के तहत पहले महिला पत्रकार ने अरविंद केजरीवाल के साथ गलत बोला। उसी कारण उसे पुलिस खींच कर ले गई। अगर वह सही होती, तो सलीके में रहती।