फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी स्टूडेंट यानिक जाएगा अपने देश

Thu, 29 May 2014 10:48 PM IST
पटियाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कोलंबिया एशिया अस्पताल में दो साल से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे अफ्रीकी स्टूडेंट यानिक निक्की निहानगजा को प्रदेश सरकार विशेष हवाई जहाज से वापस उसके देश भेजेगी।
विज्ञापन


यह यानिक के परिवार की इच्छा अनुसार किया जा रहा है। यानिक को भेजने के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। अगले कुछ दिनों में ही यानिक को बुरमिक मेडिकल और रिसर्च सेंटर बरूंडी भेज दिया जाएगा।

डीसी प्रियांक भारती ने बताया कि यानिक को विशेष एयर एंबुलेंस से उसके देश भेजने में 75 लाख का खर्च आएगा। यह विशेष जहाज पटियाला के सिविल एविएशन क्लब से सीधा उसे उसके देश लेकर जाएगी। यानिक के पिता डॉ. नेस्टर निटबैंटनयिआ को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। यानिक जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का छात्र था। दो साल पहले कुछ युवकों ने उसपर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें