खालसा कालेज की ओर से फोटोग्राफी मुकाबला कराया गया। इसमें स्लम लाइफ और एनिमल लाइफ के अलग-अलग पहलुओं को लेकर स्टूडेंट्स ने दिल छूने वाली फोटोग्राफ प्रदर्शित की, जिन्हें सबने काफी सराहा।
मुकाबले में बाल मजदूरी, निम्न वर्ग के रहन-सहन और जीव-जंतुओं के विभिन्न दृश्य स्टूडेंट्स ने पेश किए।
कालेज प्रिंसिपल डा. धरमिंदर सिंह ऊभा ने कहा कि इस तरह के मुकाबले कराने का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स के हुनरको निखारना और उनके अंदर निमभन वर्ग की समस्याओं को समझने की भावना पैदा करना है और उनको कुदरत के साथ जोड़ना है।
पंजाबी विभाग के प्रमुख डा. गुरदीश कौर ने कहा कि आज बेरोजगारी के कारण नौजवानों में काफी निराशा है, जिस कारण नौजवान नशों में फंसते जा रहे हैं।
इस मुकाबले में पहला पुरस्कार अर्शदीप सिंह, दूसरा प्रभजोत सिंह, तीसरा पुरस्कार अनमोल जैन को मिला। विजेता रहे स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।