फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: खेल संघों ने उठाई आवाज, विनेश को मिले इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
-उम्मीद जताई, सीएसए में डाली अपील पर फोगाट को मिलेगा न्याय
विज्ञापन

-कहा, फोगाट अपने संन्यास लेने के फैसले पर करें दोबारा विचार
-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम फ्री स्टाइल गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले तय सीमा से 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से भारत की पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार देने से भारत में निचले स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों का मनोबल टूटेगा। विभिन्न खेल संघों ने विनेश के लिए इंसाफ की मांग की है।
उनका कहना है कि उम्मीद है कि कोर्ट ऑफ ऑर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएसए) में डाली अपील का फैसला तथ्यों के आधार पर लिया जाएगा और विनेश को न्याय मिलेगा। जिला ओलंपिक एसोसिएशन पटियाला के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि विनेश की सालों की मेहनत व्यर्थ चली गई है। भारतवासी काफी उत्साहित थे और आस बंधी थी कि भारत अपना पहला गोल्ड मेडल विनेश के जरिये जीतेगा, लेकिन ओलंपिक में इस तरह की घटना से काफी दुख हुआ है।
विज्ञापन

पंजाब खो-खो एसोसिएशन के सेक्रेटरी उपकार सिंह का कहना है कि यह विनेश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए बहुत बड़ा घाटा है। आगे कहा कि जब पता था कि फाइनल मुकाबले से पहले वजन किया जाएगा, तो फिर बढ़ा क्यों। साथ गए अधिकारी क्या कर रहे थे। यह बात भी देखने वाली है। अब सारी उम्मीद सीएसए कोर्ट के फैसले पर है कि विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दिया जाएगा।
उन्होंने विनेश फोगाट से कुश्ती से संन्यास लेने के अपने फैसले पर एक बार दोबारा विचार करने की अपील की। उपकार सिंह ने कहा कि विनेश अभी काफी दुखी हैं, उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। लेकिन देश के हित में उन्हें खेलते रहना चाहिए। मेडल जीतने के मौके आगे और भी मिलेंगे।
विज्ञापन


द्रोणाचार्य अवाॅर्डी गुरबख्श बोले- अयोग्य करार देना दुखद
पूर्व राष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच द्रोणाचार्य अवाॅर्डी गुरबख्श सिंह संधू ने कहा कि बहुत दुख हुआ है कि इतनी होनहार पहलवान फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य करार दे दी गईं। भारत गोल्ड मेडल जीतने के बेहद नजदीक था। खेल प्रेमी काफी उत्साहित थे, लेकिन इस बीच विनेश को अयोग्य करार दिए जाने की घटना ने सभी के दिलों को काफी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि विनेश को आगे भी खेलते रहना चाहिए। संन्यास नहीं लेना चाहिए। साथ ही कहा कि विनेश को अब सिल्वर मेडल मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें