फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के फूस के लिए मजदूरों ने लगाया धरना

विज्ञापन
सरहिंद अनाज मंडी में धरने देती बाजीगर बिरादरी की महिलाएं व संबोध ित करतीं मनदीप कौर नागरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनाज मंडी सरहिंद में अपनों मांगों के लिए बाजीगर भाईचारे ने धरना लगाया। बाजीगर भाईचारे ने मनदीप कौर नागरा को बताया कि मंडी में फसल फेंकने के बाद फसल के बीच में से जो फूस निकलता है, उसको वे मेहनत के साथ इकट्ठा कर जमींदारों से मोल खरीदते हैं। सरकार के ठेकेदार उन्हें धोखे में रखकर ये कहकर फूस ले जाते हैं कि आपको इसके पैसे दे दिए जाएंगे, लेकिन कोई पैसा नहीं दिया जाता। 
विज्ञापन


धरनाकारियों ने कहा कि उनके साथ सरकार के ठेकेदार की तरफ से लूट की जा रही है। उन्होंने मांग की कि उन्हें अपनी मेहनताने पर आजादी मिलनी चाहिए। इस मौके पर मौजूद विधायक की पत्नी मनदीप कौर नागरा ने कहा कि बाजीगर बिरादरी के हक की मांग को अगर जल्द पूरा न किया गया तो वह सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे।

इस मौके पर महासचिव पंजाब बाजीगर पंजाब सैल स्वर्ण लाल सिद्धूपुर, प्रेस सचिव परमवीर सिंह टिवाना, कर्म सिंह जल्ला, जिला सचिव परमिंदर सिंह नोनी, हरबंस राम, बावा सिंह सिद्धूपुर, बलविंदर सिंह धीरपुर, राजवीर सिंह राजा, अमरजीत कौर, द्वीपों रानी, विमला रानी, रेखा तलाणिया और भोली रानी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें