फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : विधानसभा चुनाव में विधायक मदन लाल की टिकट पक्की होने के संकेत, खुलकर किया था नवजोत सिंह सिद्धू का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सीएम के जिले में पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का खुलकर समर्थन करने वाले घन्नौर हलके से विधायक मदन लाल जलालपुर के बारे सिद्धू ने टिप्पणी की। सिद्धू ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें चाहे पांच बार, 10 बार या फिर 50 बार आना पड़े, वह घन्नौर विधानसभा हलके में आएंगे, क्योंकि इस हलके से चुनाव मदन लाल जलालपुर के नहीं, बल्कि सिद्धू के भी होंगे।
विज्ञापन

सिद्धू के इस बयान से साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में मदन लाल जलालपुर की एक बार फिर से टिकट पक्की मानी जा रही है। 15 दिन में सिद्धू बुधवार को दूसरी बार विधायक मदन लाल के गांव जलालपुर स्थित घर में पहुंचे। इस बैठक से मोती महल के करीबी पटियाला नगर निगम के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू समेत अन्य स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दूरी बनाए रखी। इससे यह साफ है कि कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह अभी भी जारी है। सिद्धू ने विधायक मदन लाल जलालपुर को अपना भाई बताते कहा कि वह एक ईमानदार और साफ शख्सियत के मालिक हैं, इसलिए पूरी पार्टी उनके साथ है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पटियाला संसदीय सीट पर कांग्रेस की जीत में भी विधायक जलालपुर की अहम भूमिका रही है। पूरी पार्टी जलालपुर के साथ है और अगर किसी ने उनको गलत तरीके से तंग करने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कोई पार्टी का ही नेता क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें