फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया समुदाय ने हर्षोल्लास से मनाई ईद

Wed, 06 Jul 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
मालेरकोटला में ‌एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते शिया मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश भर में शिया मुस्लिम समुदाय के लिए धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक (लखनऊ) के आदेशों के बाद बुधवार को मुल्क भर में शिया समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। बुधवार को ईद की नमाज शिया जामा मस्जिद में पढ़ने के बाद समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद पेश की और मिठाई बांटी। ईद के मौके पर हजरत अली का संदेश देते हुए मौलाना सईद रजी हैदर ने कहा कि हर वो दिन ईद है, जब व्यक्ति गुनाह न करे, किसी के साथ धोखाधड़ी न करे और यह दिन आपसी रंजिश मिटाने और खुशियां मनाने का दिन है। इस दौरान मस्जिद अहसानिया में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। इस अवसर पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य सादिक हुसैन नकवी, सरकारी वकील सईद शब्बीह हैदर, शिया जामा मस्जिद के सचिव यासिर हुसैन नकवी, सग़ीर जैदी और शेख करार हुसैन मौजूद रहे। 
विज्ञापन


राज्यस्तरीय ईद समारोह आज मालेरकोटला में, डिप्टी सीएम पहुंचेंगे 
मालेरकोटला रोजादारों के 30 रोजे पूरे होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार वीरवार को मनाया जाएगा और पंजाब सरकार इस त्योहार को राज्यस्तर पर मालेरकोटला में मनाएगी। मुख्य संसदीय सचिव फरजाना आलम ने बताया कि देर शाम तय हुए कार्यक्रम के अनुसार वीरवार को ईद के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मालेरकोटला पहुंचेंगे और मुस्लिम समुदाय को ईद मुबारक कहेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें