फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे मुलाजिम

Fri, 25 Nov 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों में काम करते चौथा दर्जा मुलाजिमों, ठेका व आउट सोर्स और पार्ट टाइम कर्मचारियों ने सिविल सर्जन दफ्तर में इकट्ठे होकर झंडा मार्च किया। जो लीला भवन चौक, फिर फव्वारा चौक से होता हुआ पावरकॉम के हेडआफिस के आगे समाप्त हुआ। जहां पंजाब सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट की अर्थी फूंक कर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर पिछले कई सालों से पार्ट टाइम काम कर रहे सफाई कर्मियों को रेगुलर करने, मुलाजिमों व पेंशनरों का 33 महीनों के महंगाई भत्ते का बकाया देने समेत और कई जायज मांगें उठाईं जिनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

चौथा दर्जा मुलाजिमों के प्रधान दर्शन सिंह लुबाना, महासचिव मोहन सिंह नेगी ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने का नोटिफिकेशन सरकार जल्द जारी करे। पावरकॉम मैनेजमेंट पिछले 20-20 सालों से लगातार काम कर रहे पार्ट टाइम सफाई कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर नहीं कर रही है। उनको पूरा मेहनाता भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार मुलाजिमों व पेंशनरों का 33 महीनों के महंगाई भत्ते का बकाया दे, 20 फीसदी अंतरिम रिलीफ भी दे, वर्कचार्ज कर्मचारियों व दिहाड़ीदार कर्मचारियों की तनख्वाहों में संशोधन किया जाए। पेंशनरों की पेंशन में संशोधन किया जाए। झंडा मार्च में जगमोहन सिंह, राम किशन, दीप चंद हंस, बलजिंदर सिंह, राम प्रसाद सहोता, जसवंत सिंह, सूरज यादव, हरबंस सिंह ने भाग लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें