फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: हिंदू नेताओं की सुरक्षा समीक्षा तेज, विरोध में गुरसिमरन सिंह मंड का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। प्रदेश में लगातार हो रहे हमलों और हाल में बरामद हुए हैंड ग्रेनेड के बाद कमिश्नरेट पुलिस हिंदू नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा कर रही है। जिन व्यक्तियों को सुरक्षा दी गई है उनके इलाके के एसएचओ, स्पेशल ब्रांच और अन्य इकाइयों की ओर से लगातार जानकारी जुटाई जा रही है कि उनके साथ कौन सा गनमैन तैनात है और उनकी गतिविधियां क्या हैं। इसी बीच कट्टरपंथियों के खिलाफ बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले एंटी टेररिस्ट फ्रंट के गुरसिमरन सिंह मंड ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दे दिया। मंड का आरोप है कि सुरक्षा समीक्षा के नाम पर उन्हें बार-बार कई दिनों तक घर में ही नजरबंद कर दिया जाता है। उनका कहना है कि उनके पास केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त सुरक्षा है इसके बावजूद पंजाब पुलिस उन्हें परेशान कर रही है।
विज्ञापन

मंड ने बताया कि बुधवार को सुरक्षा जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग कर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। वीरवार को एक केस में पेशी पर जाते समय भी पुलिस अधिकारी उन्हें वापस घर भेजने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के बहाने उनके निजी काम और कारोबार प्रभावित हो रहे हैं इसलिए वे मजबूर होकर धरने पर बैठने को विवश हुए। बाद में अधिकारियों ने उन्हें समझाकर धरना समाप्त करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें