फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर-लुधियाना मार्ग एक घंटे जाम

Wed, 22 Mar 2017 03:32 PM IST
संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में जाम लगाए ड्राइवरों और कंडक्टरों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संगरूर-लुधियाना मुख्य मार्ग पर गांव लड्डा के समीप टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक सरकारी बस के ड्राइवर व कंडक्टर के साथ टोल प्लाजा के मुलाजिम उलझ गए। इस दौरान टोल प्लाजा के मुलाजिमों ने ड्राइवर व कंडक्टर के साथ न केवल हाथापाई की, बल्कि बस का फ्रंट शीशा भी तोड़ दिया इससे भड़के ड्राइवरों व कंडक्टरों ने टोल प्लाजा पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


संगरूर से अमृतसर जा रही पंजाब रोडवेज की बस के चालक गुरसंत सिंह निवासी गांव काकड़ा ने बताया कि वह सुबह करीब साढे़ सात बजे टोल प्लाजा पर टोल पर्ची कटवाने के लिए रुका था। टोल प्लाजा के स्टाफ ने उसके अधिक पैसों की मांग करते कहा कि सोमवार रात अमृतसर से  संगरूर जाते समय उसने बस की टोल पर्ची नहीं कटवाई। इस पर दोनों तकरार हो गई।

टोल प्लाजा के सिक्योरिटी स्टाफ व अन्यों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और बस का अगला शीशा तोड़ दिया। इसके बाद ड्राइवरों व कंडक्टरों ने टोल प्लाजा पर जाम लगाकर धरना लगा दिया। उन्होंने मांग की कि हाथापाई और बस का शीशा तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने पर धूरी के डीएसपी करनशेर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरनाकारियों को भरोसा दिलाया कि मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी और बस के हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। करीब एक घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस संबंधी टोल अधिकारी रिखीराज ने कहा कि इस मामले को मिल बैठकर सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें