देश भगत यूनिवर्सिटी में जिला युवक मेले के भंगड़ा पेश करते कोरिडया कालेज के विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
देश भगत यूनिवर्सिटी में जिला युवक मेले का समापन हो गया। इस दौरान आयोजित किए गए विभिन्न मुकाबलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से लोगों की वाहवाही लूटी। भंगड़ा मुकाबले का विजेता कोरडिया कालेज बना।
समागम की अध्यक्षता यूनीवर्सिटी के चांसलर डा. जोरा सिंह ने की। मुख्य मेहमान के दौरान पर कोरडिया कालेज संघोल के प्रिंसिपल बलविंदर सिंह मल्ली ने शिरकत की।। प्रो चांसलर डा. तेजिंदर कौर ने बताया कि मेले के आखिरी दिन को युवा दिवस के तौर पर मनाया गया। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने 27 यूनिट रक्तदान किया।
भंगड़े में कोरडिया कालेज संघोल प्रथम, देश भगत यूनिवर्सिटी द्वितीय रही। गिद्दे में देश भगत यूनिवर्सिटी को प्रथम स्थान मिला। वार गायन में गुरमिंदर सिंह, लोकसाज में हरिंदर सिंह, लोकगीत में स्वर्णजीत सिंह और कुलविंदर कौर, मिमिक्री में अबरार को पुरस्कृत किया गया। परंपरागत परिधान मुकाबले में परिमलप्रीत कौर और अमृत सिंह, स्लोगन राइटिंग में अर्शमनजोत कौर और गुरमीत, कविता उच्चारण में जस्लीन कौर और प्रिंस, निबंध लेखन में अंजुम और अर्शमनजोत कौर, स्पीच में अर्शमनजोत, पोस्टर मेकिंग में अनीता वर्मा और प्रियांश सिंह विजयी रहे।
फुलकारी में कंवलजीत कौर, छिक्कू बनाने में हरलीन कौर और सरबजीत कौर, पक्खी बुनने में कुलजीत कौर को पुरस्कृत किया गया। सभी विजयी विद्यार्थी पाइन ग्रोव कॉलेज ऑफ एजुकेशन बस्सी पठाना के थे। आखिर में निदेशक एजुकेशन डा. सुरजीत पथेजा और डा. दिलवर सिंह एसिस्टेंट डायरेक्टर युवक सेवाएं फतेहगढ़ साहिब ने धन्यवाद किया।