फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत ढडरियांवाले पर हमले के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे : सांपला

Sat, 21 May 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में शनिवार को संत रणजीत सिंह ढडरियां वाले से मिलते केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले पर हुए हमले के आरोपी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला ने शनिवार को संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले के साथ गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में मुलाकात करने के बाद कही। सांपला ने कहा कि संतों के काफिले पर हमले की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। किसी भी हालत में पंजाब की अमन शांति को भंग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने संत ढडरियां वालों के साथी बाबा भुपिंदर सिंह की शहादत पर भी दुख व्यक्त किया। इस मौके पर उनके साथ खादी बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल, पटियाला जिले के भाजपा अध्यक्ष राजिंदर सिंह ढिल्लों उर्फ गिन्नी, पंजाब सरकार के मीडिया सलाहकार विनीत जोशी, भाजपा के प्रदेश सचिव गुरतेज सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इनके अलावा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखपाल खैरा भी आज संत ढडरियां वाले से मिलने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। इस मौके पर खैरा ने कहा कि संत ढडरियांवाले पर हमला निंदनीय है। यह हमला सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाता है। सरकार को चाहिए कि इस वारदात से संबंधित हर एक आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल इस समय ठीक नहीं है। अगर धार्मिक हस्तियों को सरेआम गोलियों के साथ भूना जा रहा है, तो आम जनता की क्या सुरक्षा है। अगर किसी भी राजनेता के साथ ऐसी वारदात होती है तो इसके लिए सीधे तौर पर अकाली सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें