फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Tue, 20 Sep 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के फव्वारा चौक में पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी देहाती ने फव्वारा चौक में अकाली दल के विधायक विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विधानसभा सेशन में वल्टोहा की ओर से कांग्रेस के विधायक तरलोचन सिंह सूंड को जातिसूचक शब्द कहे जाने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान हरदियाल सिंह कंबोज ने किया। इसमें विशेष तौर से विधायक  एवं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर भी शामिल हुईं। 

परनीत कौर और कंबोज ने कहा कि बादल एंड कंपनी के इशारे पर अकाली विधायक गुंडागर्दी कर रहे हैं। अकाली विधायक वल्टोहा ने सीधे तौर पर कांग्रेसी विधायक सूंड को धमकियां दीं व जाति सूचक शब्द बोले जो बेहद शर्मनाक है। पंजाब में अब लॉ एंड ऑर्डर वाली कोई बात नहीं रही है।
विज्ञापन


पंजाब में अकालियों का जंगल राज चल रहा है। जब तक विधायक वल्टोहा को बर्खास्त करके इस्तीफा नहीं लिया जाता है, तब तक पंजाब के हर जिले में वल्टोहा के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर मुरलीधर अरोड़ा. नरिंदर शास्त्री, प्यारा सिंह, लखविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें