फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजिंदरा अस्पताल के मुलाजिमों की काम छोड़ो हड़ताल खत्म

Tue, 20 Sep 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मांगों को लेकर रैली करते चौथा दर्जा मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी राजिंदरा अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, टीबी अस्पताल, आयुर्वेदिक कॉलेज में चौथा दर्जा मुलाजिमों ने मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च विभाग के सेक्रेटरी विकास प्रताप के भरोसे पर काम छोड़ो हड़ताल समाप्त करने का एलान किया। मुलाजिमों ने चेतावनी दी कि अगर अक्तूबर तक मांगें पूरी न की गई तो फिर से हड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन


सेक्रेटरी के साथ मुलाजिमों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक चंडीगढ़ में हुई। इसमें मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च डायरेक्टर डा. मनजीत कौर मोही, राजिंदरा अस्पताल के एमएस डा. भूपिंदर सिंह बराड़, कर्मचारी नेताओं में दर्शन सिंह लुबाना, राम किशन शामिल रहे। 

राजिंदरा अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत बाकी अस्पतालों के चौथा दर्जा मुलाजिमों की काम छोड़ो हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन में दाखिल हो गई थी। हड़ताल के कारण अस्पतालों में जगह-जगह पड़ी गंदगी की समस्या को ध्यान में रखते हुए बैठक करके मुलाजिमों की मांगें जल्द मानने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद मुलाजिमों ने रैली करके काम छोड़ो हड़ताल समाप्त करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन


मुलाजिम नेताओं ने साफ किया कि अगर अक्तूबर तक उनकी मांगें न मानी गईं तो हड़ताल दोबारा से की जाएगी। इसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी। मुलाजिमों की मानी गई मुख्य मांगों में पटियाला, फरीदकोट व अमृतसर मेडिकल खोज संस्थाओं में काम कर रहे चौथा दर्जा मुलाजिमों को दो महीनों में रेगुलर किया जाएगा। मृतक कर्मियों के वारिसों को नौकरियां देने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें