मालेरकोटला में रोड शो के दौरान अभिवादन स्वीकार करते मोहम्मद ओवैस।
- फोटो : अमर उजाला
मलेरकोटला में शिअद भाजपा प्रत्याशी मोहम्मद ओवैस द्वारा निकाले गए रोड शो के दौरान शहर की सड़कों पर जाम लग गया। इस रोड शो के दौरान जबरदस्त भीड़ रही। जिसकी वजह से यहां जाम लगा। रोड शो के दौरान अकाली दल के झंडे दूर-दूर तक नजर आ रहे थे।
सिटी के मुख्य बाजार से निकाले गए इस रोड शो के दौरान स्थानीय अकाली नेता मौजूद रहे। इन नेताओं में मोहम्मद तूफ़ैल मलिक और पूर्व मंत्री नुसरत इकराम खान भी शामिल थे। रोड शो के दौरान दुकानदारों ने फूल बरसाए और ओवैस का अभिवादन किया।
इस विस क्षेत्र की सियासी उठापटक पर नजर रखने वाले बुजुर्ग दिलशान अहमद ने कहा कि ओवैस के रोड शो ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। रोड शो शुरू होने पर अपने संबोधन में मोहम्मद ओवैस ने कहा कि वह इस शहर में सामाजिक एकता लाने और सद्भावना बढाने के साथ ही विकास में गति लाने और जात-पात का भेदभाव समाप्त करने का इरादा लेकर राजनीति में आए हैं।