फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने किसानों से किया छलावा: भाकियू

Mon, 02 Jan 2017 02:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम के गांव उग्राहां में बैठक को संबोधित करते भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां की बैठक जिला उपाध्यक्ष दरबारा सिंह छाजला की अध्यक्षता में गांव उग्राहां में हुई। इसमें विशेष रूप से शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों को कोई राहत नहीं दी गई है। कर्ज पर दो माह की छूट देकर किसानों के जख्मों पर नमक छिड़का गया है। यह किसानों के साथ धोखा है। किसान अपना कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं हैं और इसलिए मौत को गले लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाए और भविष्य में ब्याज मुक्त कर्ज किसानों को दिया जाए। नोटबंदी ने सभी गरीबों व मध्यम वर्ग का चैन छीन लिया है। मोदी सरकार केवल दावे करने तक सीमित है। बैठक में मांग की गई कि नौजवानों को रोजगार दिया जाए, खेती को लाभदायक धंधा बनाया जाए, शिक्षा व सेहत सहूलियतें सस्ती की जाएं और इसके व्यापारीकरण को रोका जाए।

उन्होंने कहा कि दस जनवरी को जैतों के राम लीला ग्राउंड में जत्थेबंदी की ओर से उपन्यासकार गुरदियाल सिंह का जन्म दिवस मनाया जा रहा है। सभी किसानों से इस समागम में पहुंचने की अपील की गई। बैठक में जसवंत सिंह, बहादुर सिंह, करनैल सिंह, रामशरण सिंह, लीला सिंह, धरमिंदर सिंह, सरूप चंद, महिंदर सिंह हाजिर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें