फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो पुलिस कर्मियों की मौत

Sun, 17 Apr 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाईपास पर हुए सड़क हादसे में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिए। मोरिंडा थाना पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार (28) पुत्र लक्ष्मण दास वासी वार्ड नंबर एक गार्डन कालोनी मोरिंडा एवं संदीप सिंह (25) पुत्र स्वर्गीय राजा सिंह वासी वार्ड नंबर दो गेस्ट हाउस मोरिंडा रात करीब 10 बजे आई-20 कार पर सवार हो कर मोहाली से अपने घर आ रहे थे।
विज्ञापन


मोरिंडा बाईपास पर ग्लाश फैक्ट्री के पास पहुंचे कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके कार पेड़ से टकरा गई। कार टकराने से पेड़ भी जड़ से उखड़ गया।  हादसे के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  सूचना मिलते ही एसएचओ इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह की अगुवाई में पहुंची पुलिस पार्टी ने काफी मशक्कत के बाद कार को तोड़ कर शव बाहर निकाले। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव उनके परिजनों के हवाले कर दिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें