फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत, दो घायल

Sun, 15 May 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।  गुरमीत सिंह निवासी गांव खुगल कैथल ने जुल्कां थाना पुलिस को बताया कि उनका भाई रामपाल (35) मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त नैब सिंह के साथ जलाहखेड़ी के पास से जा रहा था। इसी बीच एक ट्रक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके भाई की मौत हो गई जबकि दोस्त नैब सिंह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


एक अन्य मामले में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई, एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया। दोनों खराब ट्रक को ठीक कर रहे थे। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जसपाल सिंह निवासी वडैचा पती समाना ने थाना अर्बन इस्टेट पुलिस के पास बयान दिया है कि उनका पिता कुलदीप सिंह ट्रक ड्राइवरी करता है। उसके पिता का ट्रक पंजाबी यूनिवर्सिटी के पास खराब हो गया। उसका पिता व एक अन्य व्यक्ति सुच्चा पुरी दोनों ट्रक ठीक कर रहे थे। इसी बीच पटियाला साइड से आ रहे एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुच्चा पुरी घायल हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें