फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी को मजबूर करने पर दो फाइनेंसर नामजद

Sun, 15 May 2016 03:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
धूरी शहर के एक ललारी द्वारा जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी करने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब मृतक के भाई ने इसके लिए दो फाइनेंसरों को जिम्मेवार ठहरा दिया। पुलिस ने बयानों के आधार पर दोनों आरोपी फाइनेंसरों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


धूरी के थाना सिटी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस के पास लिखवाए बयान में हैप्पी सिंह निवासी हिम्मतपुर ने बताया कि उसका भाई सन्नी धूरी बस स्टैंड के पास ललारी (चुन्नरी रंगने वाला) का काम करता था। सन्नी ने कुछ समय पहले जसपाल शर्मा और रविंदर सिंह निवासी धूरी से कुछ रुपये लिए थे जो वह समय पर नहीं लौटा पाया।

इसकी वजह से 12 मई को जसपाल शर्मा और रविंदर सिंह ने उसके भाई की दुकान पर आकर उसे अपमानित किया। इसे वह सहन नहीं कर पाया व उसने जहरीली वस्तु निगल ली। उसे इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई के बयानों पर जसपाल शर्मा और रविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें