फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, एक घायल

Sat, 18 Jun 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


पहले केस में नाजर सिंह निवासी गांव रंगेड़ी जिला फतेहगढ़ साहिब ने थाना भादसों पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका लड़का सतनाम सिंह (24) मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त हरवीर सिंह के साथ गांव जिंदरपुर के नजदीक से जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार एक जेसीबी के चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इससे उसके लड़के की मौत हो गई, जबकि दोस्त को काफी चोटें लगीं। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

बनूड़ पुलिस के पास बलविंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर दो ने बयान दिया है कि वह अपनी बुआ के पोते जसवीर सिंह (30) के साथ बनूड़ बाजार में खड़ा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार टिप्पर के चालक ने जसवीर सिंह में टक्कर मारी। उसकी मौके पर ही कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने टिप्पर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कर्मजीत सिंह निवासी गांव दौनकलां ने सदर थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका भाई त्रिलोचन सिंह (30) अपने दोस्त संदीप सिंह के साथ स्कूटर पर बहादुरगढ़ से पटियाला जा रहे थे। इसी बीच ट्रक ड्राइवर ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटर में टक्कर मारी। इस हादसे में त्रिलोचन सिंह गंभीर घायल हो गया, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक के चालक जोगिंदर सिंह निवासी गांव आलमपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें