सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव राजगढ़ में स्थित हिमालयन फोरजन फूड फैक्ट्री में काम करते दो मजदूर रिशीदेव (44) व सलाउद्दीन (34) मूल निवासी बिहार शंभू बैरियर से पैदल जीटी रोड से होते हुए फैक्ट्री जा रहे थे। गांव बपरौर के नजदीक सड़क क्रास करते समय एक स्विफ्ट कार ने उक्त दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शंभू पुलिस ने मृतकों के साथी बिंदी रिशी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।