फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की टक्कर से टिप्पर चालक की मौत

Sat, 11 Feb 2017 03:19 PM IST
राजपुरा
विज्ञापन
Road accident - फोटो : डेमो ‌फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ रोड के गांव जनसूआ के नजदीक बजरी से भरे टिप्पर और ट्राले की टक्कर में टिप्पर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना शम्भू पुलिस के सहायक इंस्पैक्टर जोगिंदर सिंह ने बताया कि वीरवार देर रात्री उन्हें सूचना मिली कि गांव जनसूआ के नजदीक एक टिप्पर व ट्राले की टक्कर हो गई है। जब वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तो वहां पर जीरकपुर बजरी से भरा टिप्पर पटियाला की ओर जाते हुए तेज रफ्तार ट्राले से टकराकर पलट गया।

इस हादसे में टिप्पर चालक राजू सिंह निवासी रिशी कालोनी नजदीक हीरा बाग पटियाला की मौके पर मौत हो गई। इस मामले में ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। शम्भू पुलिस ने मृतक राजूसिंह के रिशतेदार मंगत राम के बयान के आधार पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर करके आवाजाही सुचारू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें