फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तय किए दिन बारात लेकर नहीं पहुंचा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। मोगा निवासी आरोपी एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में जब शादी तय हुई, तो तय दिन बारात लेकर नहीं पहुंचा। सदर समाना पुलिस ने अब मामले में पीड़िता की शिकायत पर मोगा के रहने वाले आरोपी को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मामले की जांच अधिकारी एसआई नवदीप कौर ने बताया कि आरोपी जगजीत सिंह निवासी मोगा अपनी बहन के ससुराल में जाता रहता था। वहीं पड़ोस में रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता से आरोपी की दोस्ती हो गई। पीड़िता को शादी का झांसा देकर आरोपी उससे दुष्कर्म करता रहा, लेकिन करीब तीन साल पहले उसने किसी अन्य महिला से शादी कर ली, जब उसकी पत्नी का कोई बच्चा नहीं हुआ तो आरोपी ने फिर से पीड़िता को शादी का झांसा दिया।
दोनों परिवारों की आपसी रजामंदी के साथ 25 अप्रैल 2021 को शादी तय हो गई थी, लेकिन शादी वाले दिन आरोपी मौके पर बारात लेकर ही नहीं पहुंचा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को इस संबंधी शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें