फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम कार्यालय बनूड़ में तैनात जेई निलंबित

Sat, 12 Apr 2014 10:39 PM IST
अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के तीन गांवों जलालपुर, कालोमाजरा, राम नगर में 30 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहने और अन्य विभागीय जांच के बाद चीफ इंजीनियर पटियाला ने पावरकॉम कार्यालय बनूड़ में तैनात जेई करम सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सात अप्रैल को सुबह 11 बजे गांव जलालपुर, कालोमाजरा, राम नगर में बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। आठ अप्रैल को 30 घंटे बाद बिजली सप्लाई पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

मामला सामने आने पर विभागीय जांच के बाद चीफ इंजीनियर पटियाला करमजीत सिंह ने जेई करम सिंह को निलंबित कर दिया। पावरकॉम कार्यालय बनूड़ के एसडीओ गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि बिजली सप्लाई ठप रहने के मामले के अलावा विभाग की गुप्त जांच के बाद ये कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें