फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सों ने रखड़ा की कोठी के आगे दिया धरना, नारेबाजी की

Tue, 19 Jul 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
नर्सों की हड़ताल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रेगुलर करने की मांग पर अड़ी सरकारी राजिंदरा अस्पताल की कांट्रैक्ट नर्सों ने कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रख़डा की कोठी के आगे धरना दिया और नारेबाजी की। इस मौके पर गुस्साई नर्सों ने चेतावनी दी कि अगर 22 जुलाई को सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथ होने वाली बैठक में उनके मसले का हल न हुआ, तो सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


कांट्रैक्ट नर्सों की प्रधान कर्मजीत कौर औलख ने कहा कि नर्सिंग यूनियन का शिष्टमंडल आज कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की कोठी अपना मांग पत्र देने गया था। वहां पहुंच कर पता चला कि मंत्री साहब चंडीगढ़ के लिए निकल चुके हैं। लेकिन इसी बीच पता लगा कि रखड़ा अभी अंदर ही हैं, मिलने से बचने के लिए उन्होंने यह कहलवा दिया है कि चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। इस पर गुस्साई नर्सों ने नारेबाजी शुरू कर दी और धरना-प्रदर्शन किया।

जिस पर मंत्री रखड़ा मांग पत्र लेने के लिए बाहर निकले और उन्होंने इस मौके पर भरोसा दिलाया कि सरकार तक उन्हें रेगुलर करने का मुद्दा पहुंचाया जाएगा। ताकि उन्हें भी रेगुलर मुलाजिमों की तरह पूरा स्केल मिल सके। इस मौके पर कर्मजीत कौर औलख ने साफ किया कि अगर मुख्यमंत्री के साथ 22 जुलाई को होने वाली बैठक में उनके मसले का हल न निकला, तो फिर सीएम हाउस घेरा जाएगा। जिसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी। 
विज्ञापन



राजिंदरा के मुलाजिमों ने की रैली
पटियाला। सरकारी राजिंदरा अस्पताल, डेंटल कालेज और टीबी अस्पताल के चौथा दर्जा मुलाजिमों ने सोमावार को गेट रैली की। इस मौके पर 20 जुलाई को आल इंडिया स्टेट गर्वनमेंट क्लास फोर्थ इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर की जाने वाली एक दिवसीय काम छोड़ो हड़ताल में सभी मुलाजिमों को शामिल होने की अपील की गई। इस मौके पर मुलाजिम नेता दर्शन सिंह लुबाना ने मांग की कि सभी ठेका मुलाजिमों, पार्ट टाइम मुलाजिमों  को रेगुलर किया जाए। 200 से ज्यादा मुलाजिमों को छठे महीने की तनख्वाह भी नहीं मिली, उन्हें जल्दी से तनख्वाहें दी जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें