फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी में गैरकानूनी ढंग से स्टोर किए पटाखे बरामद

Thu, 05 Nov 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करके गैरकानूनी ढंग से स्टोर किए भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


इनकी कीमत हजारों में बताई जा रही है। आरोपी दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाने की पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में एनआईएस चौक के नजदीक मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि वाईपीएस मार्केट में बुक बड़ीज की दुकान करने वाले मनमीत गर्ग ने एक और दुकान किराये पर ले रखी है।

इसमें भारी मात्रा में पटाखे स्टोर किए गए हैं, जिस संबंधी उसके पास कोई मंजूरी भी नहीं है। पटाखों को आग लगने से आम जनता का जानी-माली नुकसान हो सकता है। रेड करने पर आरोपी की किराये वाली दुकान से 20 हजार के पटाखे बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से कोतवाली थाना पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में जब आहलूवालिया गुरुद्वारा साहिब के नजदीक अरना-बरना चौक मौजूद थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह निवासी देसराज गली अचार बाजार जो फैंसी कपड़ों की दुकान करता है, उसने दुकान में भारी मात्रा में पटाखे स्टोर किए हैं। इसकी उसके पास कोई मंजूरी नहीं है। रेड करके दुकान से अलग-अलग किस्म के पटाखों के डिब्बे बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें