आम आदमी पार्टी के प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि बेअदबी के आरोप में दो नौजवानों को पकड़ा, फिर उन पर पुलिस ने अत्याचार किए और बदनामी के बाद उनको छोड़ दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई की सीबीआई जांच होनी चाहिए। छोटेपुर आप के सर्कल वर्करों की समस्याओं को सुनकर उनका हल करने के लिए बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हुए थे।
सांसद भगवंत मान के मामले में छोटेपुर ने कहा कि मान ने अपना स्पष्टीकरण पार्टी के सामने पेश कर दिया है और पार्टी इससे संतुष्ट भी है। उन्होंने पंजाब के लोगों को बेअदबी मामले में शांति बनाए रखने की अपील की।