फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुपकी कालेज की प्रियंका ने पांच किमी वाक में नया रिकार्ड बनाया

Tue, 29 Nov 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में शुरू हुई एथलेटिक मीट की प्रतिभागी खिलाड़ियों के साथ मुख्य मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी की 54वीं सालाना एथलेक्टिस मीट पीयू कैंपस के सिंथेटिक ट्रैक में शुरू हो गई। तीन दिवसीय इस मीट में पंजाबी यूनिवर्सिटी के करीब 70 कालेजों के 815 एथलीट हिस्सा लेंगे। नेशनल कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन चुपकी की एथलीट प्रियंका की ओर से बनाए नए रिकार्ड के साथ हुई। प्रियंका ने महिलाओं की पांच किमी वाक में नया रिकार्ड बनाया। इस मौके पर मुख्य मेहमान डीन स्टूडेंट वेलफेयर लड़कियां डा. अमृतपाल कौर रहीं। 
विज्ञापन


पैदल चाल पांच किमी महिला में चुपकी की प्रियंका ने गोल्ड, पब्लिक कालेज समाना की पूजा कुमारी ने चांदी और एनलाइटेड ग्रुप आफ कालेजिस झुनीर की मंजरी जोशी ने कांस्य का मेडल जीता। वहीं पुरुष वर्ग की पैदल चाल 20 किमी मुकाबले में खालसा कालेज पटियाला के जोत भुंमरा ने पहला, गुरु नानक कालेज बुढलाडा के लवप्रीत सिंह ने दूसरा, समाना कालेज के सोनू मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

800 मीटर महिलाओं के मुकाबले में फतेह कालेज फार वुमन की हरमिलन बैंस ने पहला, जीआरसी संगरूर की अमनदीप कौर ने दूसरा, रजिंदर सिंह चहल कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन कल्याण की अर्चना शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोल वाल्ट महिला में एनसीपीई चुपकी की मनीशा पटेल ने सोने, एमसीपीई बठिंडा की दलबीर कौर ने चांदी का मेडल जीता।
विज्ञापन


जेवलिन थ्रो महिलाओं में समाना कालेज की प्रियंका ने पहला, पीयू कैंपस की कोमलजीत कौर ने दूसरा, एनसीपीई चुपकी की मनीशा चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 5000 मीटर महिलाओं में एनसीपीई चुपकी की पूनम सिंह ने पहला, फतेह कालेज फार वुमन की केएम ममता ने दूसरा, तीसरा स्थान रजिंदर सिंह चहल कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन कल्याण की नीतू सिंह ने हासिल किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें