संगरूर के मस्तुआना अकाल डिग्री कालेज के समक्ष प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
फाजिल्का में छात्रों द्वारा किए जा रहे संघर्ष का समर्थन करते हुए पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के नेतृत्व में मस्तुआना अकाल डिग्री कालेज में रोष रैली की गई। इस मौके पर पीएसयू के जिला उपाध्यक्ष शंकर बदरा ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा फीसों में काफी वृद्धि कर दी गई है।
इसके खिलाफ कई दिन से फाजिल्का में पीएसयू की अगुवाई में छात्रों द्वारा संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन सरकार छात्रों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगें स्वीकार न की तो वे राज्य स्तर पर संघर्ष करेंगे।
इस दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में छात्रों की जत्थेबंदी एसएफएस के नेताओं पर भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी द्वारा किए हमले की सख्त आलोचना करते मांग की कि एसएफएस के गिरफ्तार किए छात्रों को रिहा किया जाए और हमला करने वाले एबीवीपी के गुंडों को जेल में डाला जाए। इस मौके पर यूनियन के नेता कुलविंदर साहोके, जीवन राजिया, हरप्रीत बड़बर, सुखी नत, लक्खी धनोआ, जस्सी मंडेर मौजूद थे।