फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब जल्द बन जाएगा बिजली बचत वाला राज्य : रखड़ा

Fri, 11 Oct 2013 10:22 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने शुक्रवार को गांव चौंहठ में करीब पांच करोड़ की लागत से बनाए 66 केवी क्षमता वाले बिजली ग्रिड का उद्घाटन किया। इस मौके पर रखड़ा ने कहा कि पंजाब जल्द ही बिजली की बचत वाला बन जाएगा।
विज्ञापन


इससे यहां बिजली की दरें भी कम हो जाएंगी। इसके अलावा तय समय में बिजली नुक्स ठीक न होने की सूरत में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को जुर्माना अदा करना पड़ेगा।

इस अवसर पर उन्होंने संगरूर में अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पंजाब सरकार की अनदेखी कर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को न बुलाने पर कांग्रेस पार्टी की निंदा की।
विज्ञापन

रखड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसा करके संघीय ढांचे की घोर उल्लंघना की है। इस मौके पर उन्होंने पटियाला जिले का विकास न कराने के लिए विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व पटियाला लोक सभा हलके से सांसद परनीत कौर को आड़े हाथों लिया।

रखड़ा ने कहा कि 12.5 मेगा वोल्ट एमपीयर क्षमता वाले इस बिजली ग्रिड के चालू होने से पसियाना, ढकडबा, फतेहपुर व गांव तुलेवाल के बड़े ग्रिडों का लोड कम होने से इलाके के दर्जन के करीब गांवों को असीधे व इस ग्रिड से 11 केवी के चार फीडर निकाले जाने के कारण यहां सप्लाई लेने वाले एक दर्जन के करीब गांवों को बिना किसी बाधा के बिजली सप्लाई मिल सकेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर एसजीपीसी के मेंबर कुलदीप सिंह नसूपुर, पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल, जिला परिषद चेयरमैन जसपाल सिंह कल्याण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें