राजपुरा के पास चितकारा यूनिवर्सिटी में मेकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र अभिषेक वर्मा (18) लापता हो गया है।
अभिषेक पटियाला में ही खालसा कालेज एवेन्यू का रहने वाला था और मंगलवार सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह यूनिवर्सिटी में लेक्चर शार्ट होने संबंधी बात करने जा रहा है। इससे वह वीरवार से शुरू होने वाले एग्जाम दे सके। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट माडल टाउन चौकी में दर्ज करा दी है।
पिता राजीव वर्मा स्टेट बैंक आफ पटियाला में चीफ मैनेजर हैं। अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अभिषेक घर से यह कहकर गया था कि वह यूनिवर्सिटी जा रहा है लेकिन तब से वह घर नहीं लौटा है और न ही यूनिवर्सिटी गया है। उसका मोबाइल फोन बंद जा रहा है।
साथ ही दोस्तों को भी उसके बारे में कुछ पता नहीं है। पिता ने बताया कि अभिषेक चितकारा यूनिवर्सिटी में मेकेनिकल इंजीनियरिंग भाग दूसरे का स्टूडेंट था। अभिषेक के लेक्चर शार्ट होने संबंधी उसे यूनिवर्सिटी से सूचना मिली थी, तब से वह काफी परेशान था। उसे यूनिवर्सिटी वालों ने बात करने के लिए बुलाया था। मंगलवार देर शाम तक उसकी तलाश करते रहे, जब नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दे दी है।