फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम हेडआफिस के सामने बिजली मुलाजिम गरजे

Wed, 23 Apr 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के कोने-कोने से पहुंचे बड़ी संख्या में बिजली मुलाजिमों ने अपने परिवारों के साथ बुधवार को टेक्निकल सर्विस यूनियन और पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक के बैनर तले पावरकॉम हेडआफिस के सामने माल रोड पर जोरदार धरना दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर नई रेगुलर भरती करने, पे स्केलों में वृद्धि, आउट सोर्सिंग व ठेका प्रणाली बंद करने की मांगें उठाई गईं।
सुबह से ही बड़ी संख्या में बिजली मुलाजिम पंजाब के कोने-कोने से बसों में सवार होकर पटियाला पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे तक पावरकॉम हेडआफिस के सामने माल रोड पर धरना स्थल पूरी तरह से खचाखच बिजली मुलाजिमों व उनके परिवारों से भरा था। इस मौके पर बिजली मुलाजिमों व उनके परिजनों ने अपने हाथों में मांगों संबंधी तख्तियां उठा रखी थीं।

सभी ने जमकर सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली मुलाजिम कहीं हेडआफिस के गेटों का घेराव न कर दें, इसलिए पहले से ही वहां पर भारी पुुलिस फोर्स तैनात थी। साथ ही धरनास्थल के आसपास अवरोधक लगाकर ट्रैफिक रोका गया था। इससे लोगों को भी काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए मुलाजिम नेताओं सतनाम सिंह, सुखवंत सिंह सेखों, गुरदीप सिंह, बनारसी दास आदि ने कहा कि पावरकॉम  और ट्रांसको में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं, लेकिन इन्हें भरा नहीं जा रहा है। इससे मौजूदा कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। जल्द से जल्द रेगुलर आधार पर नई भरती की जाए और पे स्केलों में वृद्धि की जाए। बढ़ी हुई महंगाई भत्ते की किस्त नहीं दी जा रही है।

ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों की लूट खसोट की जा रही है। बराबर काम के लिए बराबर तनख्वाह को लागू नहीं किया जा रहा है। तरक्कियों के मामले में भी कर्मचारियों के साथ अधिकारियों के मुकाबले पक्षपात किया जा रहा है। मृतक कर्मियों के वारिसों को जल्द नौकरियां दी जाएं। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर संघर्ष तेज किया जाएगा। इसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें