फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा रैली से होगी अकालियों के खिलाफ जंग की शुरुआत : कैप्टन

Thu, 03 Dec 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की चुनौती स्वीकारते हुए 15 दिसंबर को बठिंडा में जोरदार रैली करने का वीरवार को यहां ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


इसी रैली में कैप्टन औपचारिक तौर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रधान पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर कैप्टन ने साफ किया कि यह रैली 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन के खिलाफ उनकी जंग की शुरुआत होगी जिसे उनकी पार्टी शानदार ढंग से जीतेगी।

बठिंडा में अकाली दल की सद्भावना रैली में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस को चुनौती दी थी कि वह बठिंडा में इससे बड़ी रैली करके दिखाए। इस चुनौती को कैप्टन ने स्वीकार कर लिया है। कैप्टन ने वीरवार दोपहर पटियाला में अपने आवास स्थान मोती महल मेंपार्टी के वरिष्ठ लीडरों और मालवा जोन के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विचार-विमर्श के बाद 15 दिसंबर को बठिंडा रैली करने का फैसला लिया गया। इसी रैली में कैप्टन औपचारिक तौर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रधान पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ उप प्रधान लाल सिंह को इस रैली के लिए कनवीनर नियुक्त किया गया है। इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह रैली 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए अकाली दल के खिलाफ कांग्रेस की जंग की शुरुआत होगी। इस समय पंजाब का माहौल कांग्रेस के हक में है। आम जनता इस भ्रष्टाचारी अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की नीतियों से पूरी तरह से तंग आ चुकी है और इनसे छुटकारा पानी चाहती है।

बैठक में भारतीय यूथ कांग्रेस प्रेसीडेंट राजा वडिंग, सीनियर नेताओं में सुनील कुमार जाखड़, जगमीत सिंह बरार, लाल सिंह, परनीत कौर, ब्रहम मोहिंदरा, रामा गुरमीत सोढी, केवल ढिल्लों, जोगिंदर पंजगराइयां, अजीत इंद्र सिंह मोफर, अजायब सिंह भट्टी, हरमिंदर जस्सी, दर्शन बरार, मखन सिंह, गुरप्रीत कंगर, डा. मालती थापर, पंजाब यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट अमरप्रीत लाली, विक्रम चौधरी, भरतइंद्र सिंह चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें