फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोला एक दिन के पुलिस रिमांड पर

Thu, 23 Jan 2014 10:14 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलर जगदीश सिंह भोला को इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ईडी) मनीचेंजर गुरदीप सिंह मनचंदा की ओर से हवाला के जरिये करोड़ों रुपये विदेशों में भेजने के मामले में पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर चंडीगढ़ ले गई। भोला को जिला एवं सेशन जज राजशेखर अत्री की कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन


इससे पहले भोला किसी और केस में पूछताछ के लिए फगवाड़ा पुलिस की कस्टडी में था। इस मौके पर ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर नरिंदर सिंह मौजूद रहे। पिछले साल ईडी ने चंडीगढ़ स्थित मनीचेंजर गुरदीप सिंह मनचंदा को गिरफ्तार किया था। उसने एनआरआई ड्रग पैडलर अनूप सिंह काहलों के लिए विदेशों में करोड़ों रुपये हवाला के जरिये भेजे थे।

ईडी ने मनचंदा के दफ्तर व घर पर रेड करके 11 लाख की नगदी और कुछ कागजात बरामद किए थे। जांच में सामने आया था काहलों व उसका साथी भोला विदेशों से ड्रग्स स्मगल करते थे। इसके एवज में मनचंदा हवाला के जरिये अपने साथियों को कनाडा, आस्ट्रेलिया और यूके में पैसे भेजता था।
विज्ञापन


इसी केस में पूछताछ के लिए ईडी ने कोर्ट में भोला के प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी लगाई थी। इसके आधार पर भोला को लाया गया। वीरवार दोपहर भारी पुलिस फोर्स के साथ भोला को जिला एवं सेशन जज राजशेखर अत्री की कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद भोला को कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर उक्त केस में पूछताछ के लिए भेज दिया। ईडी भोला को पूछताछ के लिए अपने साथ चंडीगढ़ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें