फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से भाजपा के हक में लहर प्रचंडः ज्याणी

Fri, 23 Dec 2016 02:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में वार्ता करते सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने दावा किया कि लोगों को जितनी सुख-सुविधाएं वर्तमान अकाली-भाजपा सरकार ने प्रदान की हैं अतीत में किसी भी सरकार ने नहीं दी हैं। पंजाब के लोगों से यदि कोई पूछे कि आपको इसके अतिरिक्त क्या चाहिए तो लोग कहेंगे कि उन्हें सब कुछ मिल गया है। यह बात सेहत मंत्री ने खास बातचीत के दौरान कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी सोच को देखते हुए तो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन का मुकाबला किसी भी सियासी दल से नहीं होना चाहिए। पंजाबी, तमाम दलों को परख चुके हैं। आम आदमी पार्टी तो बुरी तरह से फेल साबित हुई है। इस दल से संबंधित किसी नेता का व्यक्तिगत वोट बैंक हो सकता है लेकिन पार्टी का कहीं नहीं है। 

ज्याणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के साथ पूरा देश है। केवल कुछ सियासी दलों के नेता ही इसका विरोध कर रहे हैं। चंडीगढ़ की जनता ने इस पर मुहर लगा दी है और जल्द ही पंजाब व उत्तर प्रदेश की जनता भी विरोधी दलों को आइना दिखा देगी। भाजपा पंजाब में 23 सीटों पर ही चुनाव लडे़गी और सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें