फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों से नाराज टिकट के दावेदारों ने निकाले रोष मार्च

Fri, 23 Dec 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
बस्सी पठाना में हाथों में काली झंडिया लेकर रोष प्रदर्शन करते वाल्मीकि भाईचारे के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के दो विधानसभा हलकों से पीपीपी के दो नेता टिकट को लेकर अपने-अपने हलकों से कांग्रेस हाईकमान से नाराज चल रहे हैं। इनमें अमलोह विधानसभा हलका से जगमीत सिंह सहोता और बस्सी पठाना से कुलदीप सिंह सहोता के नाम शामिल हैं। उन्होंने अपने-अपने हलकों से काली झंडियां लेकर रोष मार्च निकाला। 
विज्ञापन


अमलोह सीट जनरल है और बस्सी पठाना रिजर्व। जिस दिन से अमलोह सीट पर सीटिंग एमएलए काका रणदीप सिंह को कांग्रेस ने टिकट दिया है, उसी दिन से पूरे हलके में जगमीत सिंह सहोता समर्थक काका की टिकट का विरोध कर रहे हैं। सहोता समर्थक हफ्ते में तीन बार रोष प्रदर्शन कर चुके हैं। वीरवार को भी मंडी गोबिंदगढ़ के मुख्य चौक से अमलोह के लिए सहोता समर्थक अपने वाहनों पर काली झंडियां लेकर रवाना हुए और अमलोह अनाज मंडी में एकत्रित होकर काका का विरोध किया। 

बस्सी पठाना की पुरानी अनाज मंडी में राष्ट्रीय वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष राजिंदर कुमार गोगी की अध्यक्षीय में गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिए जाने का विरोध किया गया। कांग्रेस हाईकमान द्वारा एससी वोट को नजरअंदाज किए जाने की बात भी कही गई। यहां से गुरप्रीत सिंह जीपी की टिकट बदलने की मांग करते हुए बाजारों में काली झंडियां लेकर रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर टिकट के दावेदार रहे पीपीसीसी सचिव कुलदीप सिंह सहोता ने कहा कि गुरप्रीत सिंह जीपी को यहां से टिकट दिया गया है जो तीन साल अकाली दल में रहे और उन्होंने एमपी चुनावों में कांग्रेस की सीनियर नेता अंबिका सोनी का डट कर विरोध किया था। अगर पार्टी ने यहां से उम्मीदवार को नहीं बदला तो 2017 के चुनावों में इसका परिणाम भी भुगतना पड़ेगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें